|
|
ADVANCE NEUROSURGERYBRAIN & SPINE CENTERPremier Center for Minimally Invasive Brain & Spine |
कमर स्थिरीकरण एक तकनीक है जिसमे हम दो या अधिक रीढ़ की हड्डियों को छड़ों और पेंचो से स्थिर करते है ताकि स्पाइन स्थिर हो सके | स्पाइन को छड़ों, प्लेटों और पेंचो से स्थिर करने का उद्देश्य उच्च रूप से गतिमान खंड को स्थिर करना है| स्थिरीकरण पुराने कमर के दर्द दे रोगियों के लिए आवश्यक है क्योंकि इससे स्पाइन अकड़ जाती है और इस प्रकार दर्द का स्टार स्पाइन के स्थिर होने से कम हो जाता है|
कमर कॉलम 5 रीढ़ हड्डियों से बना होता है | क्योंकि इस पर अधिकतम वजन होता है और यह रीढ़ कॉलम का सबसे गतिमान खंड होता है, इसलिए इसमें आयु से सम्बंधित टूट फूट अधिक होती है|
यह एक छोटी खुली सर्जरी है जिसे पीठ में एक या अधिक चीरे लगाकर किया जाता है | चीरे का आकार स्थिर की जाने वाली हड्डियों की संख्या पर निर्भर है | मांसपेसियो को काटकर रीढ़ की हड्डी तक पहुंचा जाता है|
स्थिर किये जाने वाले गतिमान खंड को पेंचो द्वारा स्थिर किया जाता है जिन्हें प्रत्येक रीढ़ की हड्डी के अन्दर से डाला जाता है और फिर उन्हें लम्बवत छड़ों से जोड़ दिया जाता है | इस तरह से रीढ़ को स्थिर और सकत बना दिया जाता है | लम्बे स्थरीकरण के लिए एक आंतरिक रूप से जुडी अनुप्रस्थ छड़ का प्रयोग किया जाता है |
हां, यदि आपको तेज कमर दर्द और/या तंत्रिका सम्बन्धी कमजोरी है तो आप सर्जरी के लिए एक उम्मीदवार है |
तुरंत स्पाइन सर्जरी केवल निम्न मामलों में आवश्यक है :
लेकिन आदर्श रूप से स्पाइन का स्थरीकरण उस समय कराना चाहिए जब आपका डॉक्टर आपको सलाह देता है जो दर्द के स्टार, आपकी सामान्य स्थिति और अंतर्निहित पैथोलॉजी पर निर्भर है |
सामान्यत: यह एक बहुत ही सुरक्षित प्रक्रिया है परन्तु कुछ समस्याएँ अनेस्थेसिया और सर्जरी के कारण हो सकती है :
लेकिन स्पाइन स्थरीकरण सर्जरी में ऊपर वर्णित जटिलताओं की संभावनाएं केवल 1-2 प्रतिशत मामलों में ही देखी जाती हैं |
रीढ़ के गतिमान खंड स्थिर करने के कारण, गति को उसी स्टार पर रखा जाता है | इसके कारण रीढ़ के सयुंक्त किये गए खंड के स्तर से ऊपर अनुपूरक गति में बढ़ोतरी हो जाती है, जिसके कारण साथ वाले खंड के कमजोर होने के अवसर बढ़ जाते है जिसके कारण कमर दर्द हो सकता है |
हाँ, कम्प्रेशन को हटाते ही आपके पैरों तक आने वाला दर्द चला जायगा परन्तु आपके कमर दर्द को समाप्त होने में कुछ दिन लग सकते हैं|
हाँ, कुछ जांच होती है जिन्हें पीएसी (प्री अनेस्थेटिक चैक अप) कहा जाता है जिन्हें सर्जरी से पहले कराने की आवश्यकता है ताकि अनेस्थेसिया टीम के द्वारा सर्जरी के लिया उपयुक्त घोषित किया जा सके |
यह एक खुली सर्जरी है| प्राय: दो से तीन इंच के चीरे रोगी की कमर में लगाए जाते है जो स्थिरीकरण के स्टार पर निर्भर है / की होल सर्जरी में आपको विभिन्न छोटे चीरे लगाए जा सकते है |
सर्जरी को पूरा करने के लिए 1-3 घंटे या इससे अधिक लगते हैं|
प्राय: सर्जरी की लगत 1.5 से 3 लाख रूपए तक होती है जो स्थिरीकरण के स्तरों और प्रयोग किए गए रोपणो पर निर्भर है और आपके द्वारा अस्पताल में लिए जाने वाले कमरे पर निर्भर है |
हाँ, कमर स्थरीकरण करवाने के लिए आप बीमा सुरक्षा ले सकते है| आप इसकी तसल्ली एक बार हमारी दाखिला टीम/टीपीए डेस्क से कर सकते हैं| आप आपके बीमा कार्ड और पालिसी को अपने साथ ला सकते है |
यह प्रक्रिया सामान्यत: सामान्य अनेस्थेसिया के अंतर्गत की जाती है|
कमर के रीढ़ के स्थिरीकरण की सफलता 70 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत से अधिक तक है, जो प्रक्रिया, स्थिरीकरण के स्तर और रोगी के सामान्य स्वास्थ्य पर निर्भर है|
हाँ, या तो आप अपने कमर दर्द के साथ जिए और निरंतर दावा और / या फिजियोथेरेपी करवाते रहें|
प्राय आपको सर्जरी से 2 सप्ताह बाद टांके निकलवाने के लिए आना होता है और फिर 4 सप्ताह के अंतराल के बाद आना पड़ता है और / या डॉक्टर की सलाह पर आना होता है |
टाँके निकालने तक नहीं |
रोगी को डॉक्टर की अनुमति के बिना ड्राइव नहीं करना चाहिए | सामान्यत: आप सर्जरी के 1 महिने बाद चार पहियों का वाहन चला सकते है | दुपहिया वाहनों से बचना चाहिए |
हाँ, आपको फिजिकल थेरेपिस्ट के अंतर्गत शुरू में फिजिकल थेरेपी करवानी होगी | थेरेपिस्ट आपसे निम्न गतिविधियाँ करवाएगा :
जब आप सर्जरी के लिए मानसिक रूप से तैयार हों, तो आप हमारी टीम के पास निम्न नंबरों पर कॉल कर सकते है, ताकि आपके लिए ऑपरेशन थियेटर और कमरा बुक किया जा सके |
आपको भर्ती करने और सर्जरी के लिए अस्थाई तिथियाँ प्रदान कर दी जाएँगी |
Beside Aditya Super Speciality Hospital, MLB School Road, Napier Town, Jabalpur (Central India) 482002
Morning: 12:00pm - 02:00pm
Evening: 5:30pm - 7:00pm
Sunday : Closed