|
|
ADVANCE NEUROSURGERYBRAIN & SPINE CENTERPremier Center for Minimally Invasive Brain & Spine |
रीढ़ की हड्डियां तिरछी डिस्कों द्वारा विभाजित होती है | एक सामान्य मेरुदण्ड कॉलम में 23 सन्धियुक्त डिस्क होती है | अंत: मेरुदण्ड चक्रिकाए या डिस्क आघाता अवशोषकों ( शाक एबसोर्बर ) के रूप मैं कार्य करती हैं और हडिड्यो को बिखरने से बचाती हैं |
मेरुदण्ड की चक्रिकाए दो रीढ़ अंगो के बीच स्थित होती हैं | मेरुदण्ड की चक्रिकाओ या डिस्क के निम्न कार्य होते है -
वलय रेशा बाहरी परत का निर्माण करता है और यह बहुत ही मजबूत होता है | दूसरी ओर डिस्क का आंतरिक भाग एक मुलायम जेली की सरंचना होती है जिसे न्युक्लियस प्ल्पोसस कहते हैं | वृध्द होने की प्रक्रिया में डिस्क की जलीय सामग्री समाप्त हो जाती हैं और इसके कारण डिस्क के फाइबर में टूट – फूट हो जाती है | यह आंतरिक परत होती है अथार्त केंद्रीय पदार्थ होता है जो बढ़ जाता है जिसे सामान्यत: स्लिप्ड डिस्क के नाम से जाना जाता है |
डिस्क अंत्र वृध्दि का अर्थ है डिस्क का अपने औपचारिक स्थान से भर निकलना |
डिसेक्टोमी ( डिस्क का अर्थ है वाशर; एक्टोमी का अर्थ है हटाना ) का अर्थ है डिस्क का हटाना | यदि बाहर निकली हुई डिस्क को माइक्रोस्कोप के माध्यम से निकाला जाता है तो इसे माइक्रोडिसेक्टोमी कहते है |
लेकिन आदशर्त: डिस्क अंत्र वृध्दि प्रथम तीन महीने के दौरान करवाने से इसका अधिकतम लाभ प्राप्त होता है |
इस प्रक्रिया में क्या जोखिम और जटिलताएँ है ?सामान्यत: यह एक बहुत ही सुरक्षित और न्यूनतम आक्रामक प्रक्रिया है लेकिन अनेस्थेसिया और सर्जरी के कारण कुछ समस्याएं आ सकती है जो निम्न है :
लेकिन माइक्रोडिसेक्टोमी स्पाइन सर्जरी में ये समस्याए केवल १ – २ प्रतिशत मामलों में दिखाई देती है |
यह एक न्यूनतम आक्रामक सर्जरी है | सामान्यत रोगी की पीठ में एक या डेढ़ इंच का चीरा लगाया जाता है |
हां, कुछ जांच होती है जिन्हें पीएसी ( प्री अनेस्थेटिक चैक उप ) कहा जाता है जिन्हें सर्जरी से पहले कराने की आवश्यकता है ताकि अनेस्थेसिया टीम के द्वारा सर्जरी के लिए उपयुक्त घोषित किया जा सके |
माइक्रोडिसेक्टोमी सर्जरी की सफलता की दर लगभग ९० प्रतिशत से ९५ प्रतिशत तक है |
लेकिन ५ से १० प्रतिशत रोगियों में भविष्य में डिस्क अंत्र वृध्दि होने की संभावना होगी |
निम्न के साथ साथ रीढ़ में विकृति आ जाती है :
नहीं, संवेदनहीनता हो सकती है जिसके कारण शक्ति में कमी हो सकती है परन्तु डिस्क अंत्र वृध्दि के कारण लकवाग्रस्त होने की संभावनाएं बहुत कम हैं |
प्राय सर्जरी में ७५,००० से १.२५ लाख रुपये का खर्च आता है जो आपके द्वारा अस्पताल में लिए जाने वाले कमरे पर निर्भर है |
हां, माइक्रोडिसेक्टोमी करवाने के लिए आप बीमा सुरक्षा ले सकते है |
आप इसकी तसल्ली एक बार हमारी दाखिला टीम / टीपीए डेस्क से कर सकते है | आप आपके बीमा कार्ड और पॉलिसी को अपने साथ ला सकते है |
यह प्रक्रिया प्राय सामान्य अनेस्थेसिया के अंतर्गत की जाती है |
विभिन्न रोगियों में यह सर्जरी करने के लिए ४५ से ६० मिनट लगते है |
सर्जरी से एक दिन पहले आपको अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता है ताकि हमारी टीम सभी अनिवार्य जांच कर सके | और आपकी सामान्य स्वास्थ स्थिति के अनुसार आपको सर्जरी के दुसरे या तीसरे दिन छुट्टी दे दी जाएगी |
हां रेडीक्यूलर पेन जो आपको टागो में आ रहा था वह दबाव के दूर होते ही चला जाएगा परन्तु आपकी पीठ का दर्द ठीक होने में २ से ३ महीने तक लग सकते है |
हां आपको फिजिकल थेरेपिस्ट के अंतर्गत शुरू में फिजिकल थेरेपी करवानी होगी | थेरेपिस्ट आपसे निम्न गतिविधियां करवाएगा : -
नहीं, आपको अपने घाव को सूखा और साफ रखना होगा इसलिए आप अपने आप को तौलिए से पौंछ सकते है परन्तु आप नहा नहीं सकते | २ सप्ताह बाद टांके निकलने के बाद उसके अगले दिन आप नहा सकते हैं, जिसके लिए डॉक्टर की अनुमति लेनी चाहिए |
प्राय आपको सर्जरी के दो सप्ताह के बाद टांके निकलवाने के लिए अस्पताल आना होगा | यघपि आपको निम्न में से यदि कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो तुरंत डॉक्टर के पास आने की आवश्यकता होती है :-
रोगी को डॉक्टर की अनुमति के बिना ड्राइव नहीं करना चाहिए | सामान्यत: आप सर्जरी के १ महीने बाद चार पहियों का वाहन चला सकते हैं | दुपहिया वाहनों से बचना चाहिए |
जब आप सर्जरी के लिए मानसिक रूप से तैयार हों, तो आप हमरी टीम के पास निम्न नम्बरों पर कॉल कर सकते हैं, ताकि आपके लिए आँपरेशन थियेटर और कमरा बुक किया जा सके |
आपको भर्ती करने और सर्जरी के लिए अस्थायी तिथिया प्रदान कर दी जाएंगी |
Beside Aditya Super Speciality Hospital, MLB School Road, Napier Town, Jabalpur (Central India) 482002
Morning: 12:00pm - 02:00pm
Evening: 5:30pm - 7:00pm
Sunday : Closed